back to top
Thursday, November 5, 2026
Homeदेशपीएम मोदी के Gen Z अंदाज पर भड़के CJP के सौरव दास...

पीएम मोदी के Gen Z अंदाज पर भड़के CJP के सौरव दास बोले प्लीज आप ऐसा मत कीजिए

DELHI NEWS (Pockets news): नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों चर्चा में है। इस बार वजह उनकी सरकार की नई योजना के साथ पोस्ट लिखने का अलग अंदाज है। पीएम मोदी ने महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण में भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजना के बारे में जानकारी दी थी। लेकिन इस पोस्ट की भाषा कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के नेता सौरव दास को कुछ खास पसंद नहीं आई और उन्होंने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी।

दरअसल पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में युवाओं के बीच चलने वाली भाषा का इस्तेमाल किया था। पोस्ट में छोटे छोटे वाक्यों के जरिए सरकार की योजना और उसके फायदे बताने की कोशिश की गई थी। आमतौर पर प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया संदेशों में औपचारिक भाषा देखने को मिलती है लेकिन इस बार उनका अंदाज थोड़ा अलग नजर आया।

इसी बात को लेकर सौरव दास ने पीएम मोदी पर तंज कस दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस अंदाज को जरूरत से ज्यादा Gen Z स्टाइल वाला बताया। उनका कहना है कि देश के बड़े और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को अपनी बात रखने के लिए सामान्य और जिम्मेदारी वाली भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।

सौरव दास ने अपनी प्रतिक्रिया में यह भी कहा कि गंभीर पदों पर बैठे लोगों की भाषा में भी गंभीरता दिखनी चाहिए। उनके मुताबिक कोई योजना कितनी भी गंभीर हो या न हो लेकिन कम से कम उसे समझाने के तरीके में गंभीरता बनी रहनी चाहिए।

इस टिप्पणी के बाद प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया पोस्ट और सौरव दास की प्रतिक्रिया चर्चा का विषय बन गई है। एक तरफ सरकार की महत्वपूर्ण खनिजों से जुड़ी योजना को लेकर जानकारी सामने आई तो दूसरी तरफ पोस्ट लिखने के अंदाज पर सवाल उठने लगे।

फिलहाल यह मामला सरकार की योजना से ज्यादा प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पर लिखने के तरीके को लेकर चर्चा में है। सौरव दास की टिप्पणी ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि देश के बड़े नेताओं को सोशल मीडिया पर युवाओं जैसी भाषा अपनानी चाहिए या अपनी पुरानी और औपचारिक शैली में ही बात रखनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments