back to top
Tuesday, July 21, 2026
Homeराज्यHSSC CET Group D 2026: आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 11:59...

HSSC CET Group D 2026: आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 11:59 बजे तक करें अप्लाई

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज, 5 जुलाई है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आज रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं आवेदन

आयोग ने पहले आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की थी, जिसे बढ़ाकर 5 जुलाई कर दिया गया। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आज रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी 8 जुलाई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है, तो उम्मीदवारों को 9 जुलाई से 11 जुलाई तक ऑनलाइन सुधार (Correction Window) का अवसर मिलेगा।

HSSC CET Group D 2026: आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 11:59 बजे तक करें अप्लाई

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

प्रशासन ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना भी जरूरी है ताकि किसी तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या से बचा जा सके।

परीक्षा और एडमिट कार्ड कब आएंगे?

आयोग ने फिलहाल परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित नहीं की है। इसकी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएगी।

HSSC CET Group D 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 5 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 8 जुलाई 2026
  • आवेदन में संशोधन (Correction Window): 9 जुलाई से 11 जुलाई 2026
  • परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड: आयोग द्वारा बाद में घोषित किए जाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments