back to top
Wednesday, September 16, 2026
Homeराजनीतिफिरोजाबाद में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- सपा का एजेंडा...

फिरोजाबाद में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- सपा का एजेंडा विकास नहीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के एजेंडे में विकास जैसी कोई चीज नहीं है। उनका काम समाज को बांटना, गुंडागर्दी को बढ़ावा देना, विकास कार्यों में बाधा डालना और त्योहारों के माहौल को उपद्रव में बदलना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की स्थिति पूरी तरह अलग थी, लेकिन आज उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की नई पहचान बन चुका है।

‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज, सपा देती थी वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’

सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज और विकास योजनाएं पहुंचा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां आज सरकार “वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज” और “वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन” जैसी योजनाएं दे रही है, वहीं समाजवादी पार्टी के समय “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” की व्यवस्था थी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उस समय हर जिले में एक माफिया सक्रिय रहता था, जो गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था और व्यापारियों से अवैध वसूली करता था।

फिरोजाबाद में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- सपा का एजेंडा विकास नहीं

‘अब यूपी माफिया और दंगों से मुक्त’

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश माफिया, गुंडागर्दी और उपद्रव से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में दंगे और कर्फ्यू आम बात थे, लेकिन अब “नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा” की स्थिति है। योगी ने कहा कि जब कानून व्यवस्था मजबूत होती है तो उपद्रव नहीं बल्कि उत्सव होते हैं और प्रदेश में शांति और विकास का माहौल बनता है।

बिजली और किसान सम्मान निधि का भी किया जिक्र

सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में बिजली व्यवस्था बदहाल थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल नहीं चाहते थे कि गांवों और शहरों तक बिजली पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भी उल्लेख किया और बताया कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के किसानों के खातों में 4,300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की पहचान पारदर्शिता और लाभार्थियों तक सीधे योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments