अगर आप 18 फरवरी को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले अपने शहर में बैंक छुट्टी की स्थिति चेक कर लें। अलग-अलग शहरों में बैंक विभिन्न कारणों से अलग-अलग तारीखों पर बंद रहते हैं। इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण बैंकिंग काम के लिए घर से निकलने से पहले छुट्टी की जानकारी जानना बेहद जरूरी है।
18 फरवरी को कौन से राज्य में बैंक रहेंगे बंद
जानकारी के मुताबिक 18 फरवरी को केवल एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे और वह राज्य है सिक्किम। पूरे देश के अन्य हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे और सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सिक्किम में बैंक बंद रहने का कारण लोसार त्यौहार है, जिसे तिब्बती नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। लोसार त्यौहार बड़े उत्साह के साथ लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मनाया जाता है। इसलिए सिक्किम के लोग इस दिन बैंक का दौरा करने से बचें, अन्यथा उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ऑनलाइन और डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी
हालांकि बैंक सिक्किम में बंद रहेंगे, लेकिन ग्राहकों को डिजिटल और ऑनलाइन सेवाओं को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए आप आसानी से पेमेंट कर सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं, मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं और पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इस तरह डिजिटल माध्यम से बैंकिंग का काम बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा।
एटीएम और कैश सेवाएं भी रहेंगी सक्रिय
बैंक बंद होने के बावजूद एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी। इसलिए नकद निकालने, बैलेंस चेक करने या अन्य जरूरी कार्यों में कोई रुकावट नहीं आएगी। ग्राहकों को केवल यह ध्यान रखना होगा कि बैंक शाखा में जाने वाले कामों के लिए सिक्किम के लोग छुट्टी के दिन बैंक न जाएं। बाकी पूरे देश में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे और सेवाएं पूरी तरह उपलब्ध रहेंगी।

