back to top
Tuesday, July 8, 2025
Homeटेक्नॉलॉजीUnified Remote: मोबाइल बना माउस और कीबोर्ड, बस एक क्लिक से बदले...

Unified Remote: मोबाइल बना माउस और कीबोर्ड, बस एक क्लिक से बदले तकनीक का खेल, फोन से करिए पूरा कंप्यूटर कंट्रोल

Unified Remote: अगर आपके लैपटॉप का माउस या कीबोर्ड अचानक खराब हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप बिना नया कीबोर्ड या माउस खरीदे ही काम चला सकते हैं। आपके पास एक स्मार्टफोन है तो वह आपके लिए कीबोर्ड और माउस दोनों बन सकता है। इसके लिए आपको बस एक आसान ट्रिक अपनानी होगी।

क्या है Unified Remote और कैसे करता है काम?

Unified Remote एक ऐसा मोबाइल ऐप है जिसकी मदद से आप अपने फोन को कंप्यूटर या लैपटॉप के लिए रिमोट कंट्रोल बना सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप माउस को कंट्रोल कर सकते हैं, कीबोर्ड की तरह टाइप कर सकते हैं, म्यूजिक को प्ले या पॉज कर सकते हैं और स्क्रीन को स्क्रॉल भी कर सकते हैं।

Unified Remote: मोबाइल बना माउस और कीबोर्ड, बस एक क्लिक से बदले तकनीक का खेल, फोन से करिए पूरा कंप्यूटर कंट्रोल

 स्टेप-बाय-स्टेप सेटअप प्रक्रिया

सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप या पीसी में Unified Remote Server इंस्टॉल करना होगा। इसके लिए आप https://www.unifiedremote.com वेबसाइट पर जाकर अपने सिस्टम के अनुसार (Windows/macOS/Linux) सर्वर डाउनलोड करें। फिर अपने मोबाइल में Unified Remote ऐप Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करें।

मोबाइल और लैपटॉप को जोड़ें एक ही नेटवर्क से

Unified Remote काम तभी करेगा जब आपका मोबाइल और लैपटॉप दोनों एक ही Wi-Fi नेटवर्क से जुड़े हों। जब ऐसा होगा तो मोबाइल ऐप अपने आप लैपटॉप को पहचान लेगा। अगर अपने आप कनेक्ट न हो तो आप सर्वर ऐप में दिख रहे IP एड्रेस को मोबाइल ऐप में डालकर मैन्युअली कनेक्ट कर सकते हैं। कनेक्ट होने के बाद कई विकल्प मोबाइल ऐप पर दिखेंगे।

बिना खर्च के करें माउस और कीबोर्ड का काम

जैसे ही मोबाइल लैपटॉप से कनेक्ट हो जाता है, आप ‘Basic Input‘ विकल्प चुनकर माउस को कंट्रोल कर सकते हैं। स्क्रीन को टच कर के माउस को घुमा सकते हैं और ‘Keyboard’ विकल्प से टाइपिंग भी कर सकते हैं। इस ऐप का एक पेड वर्जन भी है जिसमें ज्यादा फीचर्स मिलते हैं लेकिन फ्री वर्जन से भी आप कीबोर्ड और माउस का बेसिक काम आसानी से कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments