back to top
Wednesday, July 30, 2025
Homeव्यापारबाइक से सफर अब महंगा, Gorakhpur Link Expressway पर लगेगा ₹140 का...

बाइक से सफर अब महंगा, Gorakhpur Link Expressway पर लगेगा ₹140 का टोल!

Gorakhpur Link Expressway पर अब केवल बड़े वाहनों से ही नहीं बल्कि बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर से भी टोल टैक्स वसूला जाएगा। यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने इसके लिए नई दरें तय कर दी हैं। ये दरें दूरी और टोल प्लाजा के बीच की संरचना के आधार पर निर्धारित की गई हैं। वाहन मालिकों को पास की सुविधा भी दी जाएगी लेकिन उससे वे केवल 20 बार ही यात्रा कर सकेंगे।

कैश में होगा भुगतान, फास्टैग ना होने पर और परेशानी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर फास्टैग की व्यवस्था ना होने पर बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर चालकों को नकद भुगतान करना होगा। इससे ट्रैफिक की गति धीमी हो सकती है और टोल प्लाजा पर भीड़ बढ़ सकती है। टोल बूथ पर नई दरों को सिस्टम में अपलोड किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द इनका पालन शुरू हो सके।

बाइक से सफर अब महंगा, Gorakhpur Link Expressway पर लगेगा ₹140 का टोल!

भगवानपुर से चौदह परस तक इतनी होगी टोल राशि

अगर आप भगवानपुर से चौदह परस तक की यात्रा करते हैं, तो बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर वालों को एक तरफ के लिए ₹140 और दोनों तरफ के लिए ₹230 का भुगतान करना होगा। वहीं, कार, जीप और वैन को एक तरफ के लिए ₹285 और दोनों तरफ के लिए ₹455 चुकाने होंगे। मिनी बस का टोल ₹440 (एक तरफ) और ₹705 (दोनों तरफ) तय किया गया है।

भारी वाहनों के लिए दरें और ज्यादा

बस या ट्रक जैसे भारी वाहनों को एक तरफ के लिए ₹840 और दोनों तरफ के लिए ₹1345 टोल देना होगा। वहीं तीन से छह एक्सल वाले वाहनों से ₹1335 (एक तरफ) और ₹2140 (दोनों तरफ) लिए जाएंगे। सात से अधिक एक्सल वाले वाहनों के लिए टोल ₹1745 और ₹2790 तय किया गया है।

भगवानपुर से सिकरीगंज तक सबसे कम टोल

भगवानपुर से सिकरीगंज तक का टोल बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर वालों के लिए ₹20 (एक तरफ) और ₹35 (दोनों तरफ) होगा। वहीं कार, जीप और वैन के लिए ₹45 (एक तरफ) और ₹70 (दोनों तरफ) लिया जाएगा। मिनी बस का टोल ₹70 और ₹110, जबकि ट्रक और बस के लिए ₹140 और ₹225 तय किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments