Space News: भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी दुनिया भर में प्रसिद्ध है और इसी वजह से एक अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी Vast ने भारतीय रॉकेट्स का उपयोग करने में रुचि दिखाई है। यह कंपनी अगले साल दुनिया का पहला वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रही है और इसके लिए भारतीय रॉकेट्स का उपयोग किया जाएगा।
Haven-1: नया अंतरिक्ष स्टेशन
Vast कंपनी अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दौड़ में शामिल है जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का उत्तराधिकारी होगा। यह कंपनी 2026 में एक SpaceX Falcon 9 रॉकेट पर Haven-1 नामक एक एकल-मॉड्यूल अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके बाद 2028 में एक और बड़ा स्टेशन Haven-2 लॉन्च होगा।
गगनयान परियोजना पर उत्साहित Max Hott
Vast के CEO Max Hott भारत की गगनयान परियोजना से भी उत्साहित हैं जो 2027 तक मानव अंतरिक्ष उड़ान की योजना बना रही है। Hott ने कहा कि वे भारत से विज्ञान से जुड़े पेलोड्स को अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजने के इच्छुक हैं और गगनयान रॉकेट का उपयोग अपने स्टेशन तक क्रू भेजने के लिए करने की सोच रहे हैं।
LVM-3 रॉकेट का महत्व
भारत का LVM-3 रॉकेट पहले ही कई महत्वपूर्ण वाणिज्यिक मिशनों में इस्तेमाल हो चुका है जैसे कि OneWeb उपग्रहों को कक्षा में भेजना। यही रॉकेट गगनयान मिशन को भी पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजेगा जो 2027 में होगा। यह रॉकेट भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को और मजबूत करता है।
Haven-1: अंतरिक्ष में जीवन का नया रूप
Haven-1 अंतरिक्ष स्टेशन को विशेष रूप से चार क्रू मेंबरों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह स्टेशन दो हफ्तों तक की मिशनों के लिए आदर्श होगा और इसमें चार क्रू क्वार्टर, एक सामान्य क्षेत्र और विज्ञान के लिए कई सुविधाएं होंगी। NASA ने Vast के साथ एक समझौता किया है ताकि इस स्टेशन के विकास में मदद की जा सके।