Shraddha Kapoor: हिंदी सिनेमा में कई खलनायक ऐसे रहे हैं जो अपनी दमदार अदाकारी के लिए आज भी याद किए जाते हैं। उन्हीं में से एक नाम शक्ति कपूर का है जो अब भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं। उनकी बेटी श्रद्धा कपूर अपने अभिनय और खूबसूरती से सभी का दिल जीत रही हैं। श्रद्धा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
खूबसूरती और फैन फॉलोइंग में सबको देती हैं टक्कर
श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को हुआ था। वह आज भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उनके प्यारे चेहरे और मीठी आवाज ने उन्हें लाखों लोगों का पसंदीदा बना दिया है। वह न सिर्फ सुंदरता में बल्कि फैन फॉलोइंग में भी टॉप अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।
View this post on Instagram
‘स्त्री 2’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल
श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ साल 2024 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। मात्र 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ की कमाई को भी पछाड़ दिया और श्रद्धा के करियर को नई ऊंचाई दी।
आदित्य रॉय कपूर के साथ रोमांटिक जोड़ी
श्रद्धा कपूर को इंडस्ट्री में 15 साल पूरे होने वाले हैं। इस सफर में उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया है लेकिन दर्शक आज भी उन्हें आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी ‘आशिकी 2’ में सुपरहिट रही थी और फिर ‘ओके जानू’ में भी साथ नजर आए थे।
फिर साथ दिखने की हो रही मांग
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की रोमांटिक कैमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर दोनों की पुरानी तस्वीरें और वीडियोज देखकर लोग एक बार फिर इन्हें साथ देखने की मांग कर रहे हैं। श्रद्धा अब तक ‘साहो’ ‘बागी 3’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं।