back to top
Sunday, June 1, 2025
HomeमनोरंजनSalman Khan Show Cancel: पाहलगाम हमले के बाद सलमान ने दिखाया देशप्रेम!...

Salman Khan Show Cancel: पाहलगाम हमले के बाद सलमान ने दिखाया देशप्रेम! लेकिन बड़े नुकसान का किया सामना

Salman Khan Show Cancel: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई निर्दोष लोगों की जान गई। पूरे देश में गुस्से का माहौल है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे। सलमान खान ने अपने यूके टूर को टालने का फैसला लिया जो 4 और 5 मई को होना था।

सलमान ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि यह शो रद्द किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि इस दुख की घड़ी में शो को रोकना ही सबसे सही फैसला है। इस टूर में उनके साथ वरुण धवन कृति सेनन माधुरी दीक्षित और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे भी शामिल थे।

पनवेल फार्म हाउस में हुई अहम मीटिंग

इस फैसले से पहले सलमान ने पनवेल फार्म हाउस में एक मीटिंग रखी थी। इस मीटिंग में उनके भाई सोहेल खान शो ऑर्गनाइज़र जोर्डी पटेल और लंदन के ऑर्गनाइज़र फरहत हुसैन शामिल हुए। फरहत वीडियो कॉल से जुड़े। सबकी सहमति से शो को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बड़े नुकसान के बावजूद देश को दी प्राथमिकता

शो के टिकट पूरी तरह बिक चुके थे और रिहर्सल भी शुरू हो चुकी थी। इतने बड़े आयोजन को अंतिम समय पर टालना आसान नहीं था। सलमान खान को भी आर्थिक नुकसान हुआ लेकिन उन्होंने देश को प्राथमिकता दी। अभी टिकटों की पूरी रकम वापस की जा रही है।

श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह का समर्थन

सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि सिंगर श्रेया घोषाल ने भी अपना सूरत शो रद्द कर दिया। अरिजीत सिंह ने भी 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाला शो टाल दिया। सभी कलाकारों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश साथ खड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments