back to top
Wednesday, July 30, 2025
HomeदेशRahul Gandhi: "सरकार खून चूस रही है"! खड़गे और राहुल ने साथ...

Rahul Gandhi: “सरकार खून चूस रही है”! खड़गे और राहुल ने साथ मिलकर साधा सत्ता पर निशाना

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम के तहत जनता को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ओडिशा की सरकार आम जनता की नहीं बल्कि उद्योगपतियों की है। उन्होंने कहा कि अडानी जैसे अरबपति राज्य सरकार को चला रहे हैं और जगन्नाथ यात्रा जैसी पवित्र परंपराओं को भी उनके लिए रोका जा रहा है।

ओडिशा में आदिवासियों और दलितों का नहीं हो रहा प्रतिनिधित्व

राहुल गांधी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि ओडिशा सरकार का असली मकसद गरीबों की जमीन छीनकर अरबपतियों को देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी, दलित, पिछड़े और किसान इस सरकार में हाशिये पर हैं और उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने जातीय जनगणना की मांग करते हुए कहा कि इससे गरीबों और वंचितों को अपनी वास्तविक शक्ति का एहसास होगा।

बिहार चुनाव पर भी जताई साजिश की आशंका

राहुल गांधी ने बिहार में चुनावों से पहले मतदाता सूची में हेरफेर के आरोप भी लगाए। उन्होंने दावा किया कि जैसे महाराष्ट्र में चुनाव “चोरी” हुए, वैसे ही बिहार में भी चुनाव चुराने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का सहयोगी बन गया है और निष्पक्षता नहीं बरत रहा। राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन बिहार में चुनाव आयोग की इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे।

महिलाओं की सुरक्षा पर भी उठाए सवाल

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने ओडिशा में महिलाओं की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि ओडिशा में पिछले कुछ समय में 40,000 से अधिक महिलाएं गायब हो गई हैं और प्रशासन आज तक उनका पता नहीं लगा पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में प्रतिदिन महिलाओं के साथ अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार सिर्फ आंखें मूंदे बैठी है।

 खड़गे ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

इस मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उपस्थित थे। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार सार्वजनिक संसाधनों को निजी हाथों में सौंप रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में सैकड़ों सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम खड़े किए थे लेकिन आज सरकार उन्हें बेचने पर तुली है। खड़गे ने कहा कि अब देश को फिर से कांग्रेस की जरूरत है जो देश को सभी के लिए न्याय दिलाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments