Priyanka Chopra ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया। इसी जीत ने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाज़े खोल दिए। अपनी पहली फिल्मों से ही उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ सुंदर ही नहीं बल्कि टैलेंट से भी भरपूर हैं। उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘अंदाज़’ जैसी फिल्मों में दर्शकों का दिल जीता और एक्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई।
‘ऐतराज़’ से मिला अलग मुकाम
साल 2004 में ‘ऐतराज़’ फिल्म में निगेटिव रोल निभाकर प्रियंका ने हर किसी को चौंका दिया। इस भूमिका में उनकी परफॉर्मेंस को जबरदस्त सराहना मिली। इसके बाद उन्होंने ‘फैशन’ में एक स्ट्रगलिंग मॉडल का किरदार निभाया और इस रोल के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्होंने कुल मिलाकर पाँच फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं जो उनकी एक्टिंग की गहराई और मेहनत का प्रमाण हैं।
View this post on Instagram
हॉलीवुड में एंट्री से बदली दिशा
प्रियंका ने साल 2012 में ‘In My City’ म्यूजिक एल्बम से इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘Exotic’ में पिटबुल के साथ काम किया। उन्होंने डिज़्नी की एनिमेटेड फिल्म ‘Planes’ में ‘इशानी’ को अपनी आवाज़ दी। पर असली पहचान उन्हें मिली ‘Quantico’ टीवी शो से जिसमें वह एक एफबीआई एजेंट बनीं और इतिहास रच दिया। वह पहली साउथ एशियन अभिनेत्री बनीं जिन्होंने अमेरिकी टीवी सीरीज़ में लीड रोल निभाया।
हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में दिखीं चमक
‘क्वांटिको’ के बाद प्रियंका को हॉलीवुड फिल्मों में भी अच्छे ऑफर्स मिलने लगे। उन्होंने ‘Baywatch’ में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ काम किया जिसमें वह विलेन बनीं। ‘Isn’t It Romantic’ और ‘A Kid Like Jake’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। साल 2021 में वह ‘The Matrix Resurrections’ में ‘सती’ के किरदार में नज़र आईं जिसने उन्हें एक और इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाई।
सम्मान और पहचान की मिसाल बनीं प्रियंका
साल 2016 में उन्हें भारत सरकार की ओर से चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से नवाज़ा गया। इसके साथ ही वह ‘People’s Choice Award’ जीतने वाली पहली साउथ एशियन महिला बनीं। प्रियंका आज एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक प्रेरणास्त्रोत बन चुकी हैं। उन्होंने दुनिया को दिखाया कि मेहनत और आत्मविश्वास के साथ कोई भी सितारा बन सकता है।