Parag Tyagi: 27 जून को टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर चेहरा शेफाली जरीवाला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ‘कांटा लगा’ गाने से पॉपुलर हुई शेफाली को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। वह बेहोश होकर गिर पड़ीं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी इस असामयिक मृत्यु ने उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है।
व्रत और दवा बनी जानलेवा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेफाली ने अपनी मौत से एक दिन पहले व्रत रखा था क्योंकि उनके घर में पूजा रखी गई थी। वह पूरे दिन भूखी थीं। इसी बीच उन्होंने एंटी-एजिंग दवाएं भी लीं। बताया जा रहा है कि इन दवाओं और भूखे पेट रहने की वजह से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और घबराहट के बाद वह ज़मीन पर गिर गईं।
View this post on Instagram
पति पाराग त्यागी का भावुक संदेश
शेफाली के पति पाराग त्यागी ने उनकी मौत के पांच दिन बाद एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “शेफाली सिर्फ सुंदर नहीं थीं बल्कि वह आग और आत्मबल से भरी एक महिला थीं। वह हमेशा दूसरों के लिए जीती थीं। सबकी मां जैसी थीं। उनका प्यार निस्वार्थ था।” पाराग का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और हर कोई इसे पढ़कर भावुक हो गया है।
रिश्तों में प्यार की मिसाल थीं शेफाली
पाराग ने अपनी पोस्ट में शेफाली को एक समर्पित बेटी, प्यारी पत्नी, प्यारी सी मां और एक बहन बताया। उन्होंने लिखा कि शेफाली अपने करीबी लोगों के लिए हमेशा एक मजबूत सहारा थीं। वह बहादुर थीं और हर मुश्किल घड़ी में अपने लोगों के साथ खड़ी रहती थीं। पाराग ने ये भी कहा कि “दुख की इस भीड़ में अगर कुछ याद रखना है, तो उनकी मुस्कान, उनका उजाला और वह प्यार जो वो सबके लिए रखती थीं।”
फैंस के दिल में जिंदा रहेंगी शेफाली की यादें
28 जून को शेफाली का अंतिम संस्कार किया गया। उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ‘कांटा लगा गर्ल’ के रूप में जो पहचान उन्होंने बनाई थी, वह आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। उनकी मुस्कुराहट, एनर्जी और पॉजिटिविटी हमेशा याद की जाएगी।