back to top
Thursday, June 26, 2025
HomeदेशKedarnath Helicopter Crash: मौत बनकर टूटा आसमान से कहर! केदारनाथ में हुआ...

Kedarnath Helicopter Crash: मौत बनकर टूटा आसमान से कहर! केदारनाथ में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा एक हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी के पास धुरी खर्क के पास क्रैश हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महाराष्ट्र के एक दंपत्ति और उनका 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। सुबह करीब 5 बजे यह दुर्घटना हुई।

 महिलाओं ने दी हादसे की पहली जानकारी

गौरीकुंड के ऊपरी इलाके में घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलीकॉप्टर गिरने की जानकारी सबसे पहले दी। इसके बाद हेलीकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हादसे की पुष्टि की। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि रुद्रप्रयाग ज़िले में हेलीकॉप्टर हादसे की बहुत दुखद खबर मिली है। SDRF और स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में लगे हैं। उन्होंने बाबा केदार से सभी के लिए प्रार्थना की।

 मौसम और तकनीकी खराबी बनी वजह

प्राथमिक जांच में सामने आया कि हादसा तकनीकी खराबी और खराब मौसम के कारण हुआ। हेलीकॉप्टर ने सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर केदारनाथ से उड़ान भरी थी लेकिन रास्ते में मौसम बिगड़ने के कारण उसे मजबूरी में दूसरी जगह हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 मृतकों की पहचान और पीड़ादायक जानकारी

हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार थे जिनमें पायलट राजवीर भी शामिल थे। महाराष्ट्र से आए दंपत्ति और उनका छोटा बच्चा इस दुर्घटना का शिकार हो गए। मृतकों में कुछ स्थानीय लोग भी हैं। मृतकों के नाम हैं राजवीर पायलट विक्रम रावत विनोद तृष्टी सिंह राजकुमार श्रद्धा और 10 वर्षीय राशी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments