back to top
Wednesday, July 30, 2025
HomeमनोरंजनJhanvi-Shikhar: लंदन में जाह्नवी का लव ट्रैक लाइव! बॉयफ्रेंड शिखर के साथ...

Jhanvi-Shikhar: लंदन में जाह्नवी का लव ट्रैक लाइव! बॉयफ्रेंड शिखर के साथ रोमांटिक पल, जानिए क्यों खास है जाह्नवी-शिखर की जोड़ी

Jhanvi-Shikhar: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जाह्नवी कपूर इन दिनों लंदन की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बहन खुशी कपूर के साथ कुछ यादगार छुट्टियां बिताईं। इन छुट्टियों की झलकियां जाह्नवी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक वीडियो में जब जाह्नवी शिखर की प्लेट से खाना उठाकर खा लेती हैं तो शिखर का रिएक्शन देखना बनता है। लोग इस प्यारे से पल पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

शिखर और जाह्नवी का रिश्ता हुआ कन्फर्म

कॉफी विद करण के सीजन 8 में जाह्नवी कपूर ने पहली बार अपने और शिखर के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। करण जौहर ने जब मजाक में दोनों के बार-बार मिलने और फिर अलग हो जाने पर सवाल किया तो जाह्नवी ने कहा था, “क्या आपने वो गाना सुना है ना, नादान परिंदे घर आ जा? शिखर मुझे ये गाना अक्सर सुनाया करता था।” इतना ही नहीं जाह्नवी को पहले भी एक ऐसा नेकलेस पहने देखा गया है जिस पर शिखर का नाम लिखा था। इन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है और फैंस भी इन्हें खूब पसंद करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

शिखर पहाड़िया देश के पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं और उनकी मां स्मृति शिंदे खुद एक अभिनेत्री रही हैं। शिखर के भाई वीर पहाड़िया ने हाल ही में फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया जिसमें वे अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ नजर आए। शिखर इस साल की शुरुआत में जाह्नवी के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में भी नजर आए थे जहां जाह्नवी ने अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर में हिस्सा लिया था। इस फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी हैं और इसे डायरेक्ट किया है नीरज घेवन ने।

वर्क फ्रंट पर भी व्यस्त हैं जाह्नवी

जहां एक ओर जाह्नवी की लव लाइफ सुर्खियों में है वहीं दूसरी ओर उनके पास फिल्मों की भी कोई कमी नहीं है। वो जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘परम सुंदरि’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वरुण धवन के साथ ‘सनी संसकारी की तुलसी कुमारी’ और राम चरण के साथ फिल्म ‘पेड्डी’ में भी उनकी बड़ी भूमिकाएं हैं। जाह्नवी आजकल अपनी हर फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं।

पहले भी जुड़े कई नाम

शिखर से पहले भी जाह्नवी कपूर का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है। सबसे पहले उनका नाम उनके बचपन के दोस्त अक्षत राजन के साथ जुड़ा था लेकिन दोनों करीब एक साल बाद अलग हो गए। इसके बाद उनका नाम ईशान खट्टर और फिर कार्तिक आर्यन के साथ भी चर्चा में आया। अब ऐसा लग रहा है कि जाह्नवी अपने स्कूल फ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ काफी खुश हैं और दोनों का रिश्ता अब काफी पब्लिक भी हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments