back to top
Friday, June 27, 2025
HomeमनोरंजनIPL 2025: बारिश की मार या छक्कों की बहार? आज तय होगा...

IPL 2025: बारिश की मार या छक्कों की बहार? आज तय होगा IPL का अगला मोड़

IPL 2025: लगभग दस दिन के ब्रेक के बाद IPL 2025 एक बार फिर से मैदान पर लौटने को तैयार है। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कड़ी टक्कर होगी। यह मुकाबला M. चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बारिश की वजह से मैच पर संकट

बैंगलोर में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार और शुक्रवार की रात भारी बारिश हुई। शुक्रवार को दोनों टीमों की प्रैक्टिस सेशन के बाद रात 9:30 बजे बारिश शुरू हुई जो करीब चार घंटे तक चली। अगर आज बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो KKR को सबसे बड़ा नुकसान होगा। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी।

IPL 2025: बारिश की मार या छक्कों की बहार? आज तय होगा IPL का अगला मोड़

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार शाम को बैंगलोर में भारी बारिश की संभावना जताई है। रिपोर्ट के अनुसार शाम को बादल घिर सकते हैं। मैच के दौरान 70 से 80 प्रतिशत बारिश होने की आशंका है। AccuWeather के अनुसार शनिवार दोपहर से लेकर देर शाम तक बैंगलोर में तेज़ तूफान और बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने भी शाम को तूफान की चेतावनी जारी की है।

दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण मुकाबला

IPL 2025 का 58वां मैच दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ के लिहाज से बेहद अहम है। RCB की जीत से उनका प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो जाएगी। वहीं KKR को रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीतना होगा। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों की प्लानिंग प्रभावित हो सकती है।

फैंस की उम्मीदें आसमान पर टिकी हैं

क्रिकेट फैंस न केवल मैदान पर मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं बल्कि आसमान की ओर भी नजरें गड़ाए हुए हैं। सभी चाहते हैं कि मौसम साथ दे और पूरा मैच बिना किसी रुकावट के खेला जाए। RCB और KKR के बीच होने वाला यह मुकाबला दर्शकों के लिए खास होने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments