back to top
Sunday, June 1, 2025
HomeखेलIPL 2025: गुजरात टाइटन्स की कप्तानी में शुभमन गिल पर है नजरें!...

IPL 2025: गुजरात टाइटन्स की कप्तानी में शुभमन गिल पर है नजरें! क्या पिछली हार से उबर पाएगी मुंबई इंडियंस या फिर होगी एक और शिकस्त

IPL 2025 सीजन में 30 मई को गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। लीग स्टेज खत्म होने के बाद गुजरात तीसरे और मुंबई चौथे स्थान पर रही। अब सबकी नजरें इस मैच पर हैं क्योंकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

गुजरात की कप्तानी और चिंता

गुजरात टाइटन्स की कप्तानी शुभमन गिल के हाथ में है लेकिन पिछले कुछ मैचों में टीम का प्रदर्शन गड़बड़ाया हुआ दिखा जो उनके लिए चिंता का कारण बन सकता है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आ रही है और उनका फॉर्म अच्छा रहा है।

IPL 2025: गुजरात टाइटन्स की कप्तानी में शुभमन गिल पर है नजरें!  क्या पिछली हार से उबर पाएगी मुंबई इंडियंस या फिर होगी एक और शिकस्त

ड्रीम 11 टीम की संभावित रचना

अगर इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम की बात करें तो विकेटकीपर के तौर पर जॉनी बेयरस्टो को चुना जा सकता है। बल्लेबाजों में साई सुदर्शन शुभमन गिल सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा को जगह दी जा सकती है। ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या और मिचेल सैंटनर को शामिल करना सही रहेगा।

गेंदबाजों की भूमिका अहम

गेंदबाजों के विकल्प में जसप्रीत बुमराह प्रसिद्ध कृष्णा मोहम्मद सिराज और ट्रेंट बोल्ट को ड्रीम 11 टीम में लिया जा सकता है। इस टीम में सूर्यकुमार यादव को कप्तान और हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया जा सकता है क्योंकि दोनों का इस सीजन का प्रदर्शन शानदार रहा है।

मुंबई का रिकॉर्ड और पिछली हार

अगर आईपीएल में मुंबई इंडियंस का गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो यह कुछ खास नहीं रहा है। अब तक खेले गए सात मुकाबलों में से मुंबई को पांच में हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन भी लीग स्टेज में गुजरात ने मुंबई को डीएल नियम के तहत तीन विकेट से हराया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments