back to top
Thursday, June 26, 2025
Homeटेक्नॉलॉजीInstagram: वीडियो अच्छा फिर भी नहीं हो रहा वायरल? जानिए इंस्टाग्राम पर...

Instagram: वीडियो अच्छा फिर भी नहीं हो रहा वायरल? जानिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का सही टाइम!

Instagram: कई बार घंटों की मेहनत से तैयार किया गया वीडियो इंस्टाग्राम पर डालते ही फीका पड़ जाता है। ना लाइक्स मिलते हैं ना व्यूज बढ़ते हैं। ऐसे में मन खिन्न हो जाता है और लगता है कि वीडियो में कुछ कमी रह गई। लेकिन असल वजह कुछ और होती है।

गलती वीडियो में नहीं समय में होती है

अगर आपका वीडियो अच्छा है फिर भी वह वायरल नहीं होता तो समझिए गलती समय की है। इंस्टाग्राम पर सही समय पर पोस्ट करना उतना ही जरूरी है जितना अच्छा कंटेंट बनाना। एक ही वीडियो अगर सही समय पर डाला जाए तो उसकी रीच और व्यूज दोगुने हो सकते हैं।

Instagram: वीडियो अच्छा फिर भी नहीं हो रहा वायरल? जानिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का सही टाइम!

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का सही समय क्या है

सोशल मीडिया विशेषज्ञों के अनुसार इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करने का सबसे सही समय सुबह 6 बजे 9 बजे 12 बजे और शाम को 3 बजे और 6 बजे होता है। अगर आप रात में पोस्ट करना चाहते हैं तो 9 बजे से लेकर 11 या 12 बजे तक का समय भी बेहद अच्छा माना गया है क्योंकि इस वक्त सबसे ज्यादा लोग एक्टिव होते हैं।

प्रोफेशनल डैशबोर्ड से जानिए अपना बेस्ट टाइम

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके अकाउंट के लिए सबसे परफेक्ट पोस्टिंग टाइम क्या है तो आपको प्रोफेशनल डैशबोर्ड में जाना चाहिए। यहां आपको इंस्टाग्राम इनसाइट्स में एक्टिव यूजर्स का टाइम दिख जाएगा जिससे आप तय कर सकते हैं कि कब पोस्ट करें ताकि रीच ज्यादा मिले।

वायरल होने की संभावना बढ़ती है सही टाइम से

जब आप सही समय पर पोस्ट करते हैं तो आपका वीडियो ज्यादा लोगों तक पहुंचता है जिससे लाइक्स कमेंट और शेयर भी ज्यादा मिलते हैं। इससे वीडियो वायरल होने की संभावना बढ़ जाती है। इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम उन वीडियोज़ को और यूजर्स तक दिखाता है जिन पर इंटरैक्शन ज्यादा होता है। इसलिए अच्छा कैप्शन ट्रेंडिंग ऑडियो और लगातार पोस्टिंग भी जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments