IMD Weather Forecast: के आसमान पर फिर स्मॉग की चादर उतर आई है। सुबह इंडिया गेट के पास घना धुआं तैरता दिखा। हवा इतनी खराब हो चुकी है कि लोग मास्क लगाने पर मजबूर हो रहे हैं। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार इंडिया गेट का एक्यूआई 400 दर्ज हुआ। मोती बाग में यह 439 तक पहुंच गया। आईटीओ और आनंद विहार जैसे इलाकों में भी हालात बेहद खराब रहे। यह प्रदूषण लोगों के फेफड़ों पर गंभीर असर डाल रहा है और लगातार अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
मौसम विभाग ने दी ठंड की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड और तेज़ होने वाली है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीत लहर से लेकर तीव्र शीत लहर की स्थिति बन सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में भी शीत लहर की आशंका है। हालांकि अगले पांच दिनों में मध्य भारत का न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है लेकिन उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगभग स्थिर रहेगा।
#WATCH | Delhi: Visuals around the India Gate area this morning as a layer of toxic smog blankets the city. The AQI in the area is 400 in the 'Very Poor' category, as claimed by the CPCB. pic.twitter.com/Ujn6GKGq1z
— ANI (@ANI) November 20, 2025
महाराष्ट्र और पूर्वी भारत में कब बढ़ेगी सर्दी
महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। गुजरात में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। इसके बाद मौसम स्थिर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के अंतिम सप्ताह में इन क्षेत्रों में हल्की ठंडक और बढ़ सकती है जिससे सुबह और रात का तापमान और नीचे जा सकता है।
किन राज्यों में पड़ेगी शीत लहर
बीस नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर तक की स्थिति बन सकती है। इक्के-दुक्के इलाकों में पारा काफी नीचे जा सकता है। दूसरी ओर इक्के-दुक्के स्थानों पर मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में इक्कीस नवंबर को शीत लहर की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में सुबह और रातें बेहद सर्द हो सकती हैं और लोगों को घरों में गर्म पानी और मोटी रजाइयों का सहारा लेना पड़ सकता है
दैनिक मौसम परिचर्चा (19.11.2025)
पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति और मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में 20 नवंबर को शीत लहर की संभावना है।
YouTube : https://t.co/Z70qvTOkc3
Facebook : https://t.co/HcQp2aFKgc… pic.twitter.com/kOJv7jqQxK— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 19, 2025
दक्षिण भारत में बारिश से बिगड़े हालात
जहां उत्तर भारत ठंड से जूझ रहा है वहीं दक्षिण भारत में बारिश का प्रकोप जारी है। तमिलनाडु में उन्नीस से पच्चीस नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल और माहे में भी उन्नीस और फिर इक्कीस से चौबीस नवंबर तक तेज़ बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप और तटवर्ती आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इक्कीस नवंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश से लोगों का जीवन प्रभावित है और कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है।

