टेक जगत के अरबपति Elon Musk एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपना नया प्रोजेक्ट “Grokipedia” लॉन्च किया है जो एक AI आधारित ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया है। मंगलवार सुबह जैसे ही यह वेबसाइट लाइव हुई, कुछ ही घंटों में यह क्रैश भी हो गई। लेकिन अब यह फिर से एक्टिव है और तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
आखिर क्या है Grokipedia?
एलन मस्क ने Grokipedia को Wikipedia का बेहतर विकल्प बताते हुए लॉन्च किया है। हालांकि इसका काम करने का तरीका ChatGPT, Gemini या मस्क के अपने Grok चैटबॉट से अलग है। यह एक चैट इंटरफेस नहीं बल्कि सर्च इंजन की तरह काम करता है। यानी अगर आप Grokipedia पर “Paris” टाइप करेंगे तो उस जगह से जुड़ी पूरी जानकारी एक ही जगह पर मिल जाएगी।

Grokipedia का इस्तेमाल कैसे करें?
यूजर्स सीधे Grokipedia.com पर जाकर किसी भी टॉपिक से जुड़ी जानकारी सर्च कर सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक कई आर्टिकल्स के नीचे एक नोट दिखाई देता है जिसमें लिखा होता है – ‘The content is adapted from Wikipedia, licensed under Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 License.’ इसका मतलब है कि Grokipedia का काफी हिस्सा फिलहाल Wikipedia से लिया गया है।
क्या Wikipedia को मिलेगी कड़ी टक्कर?
Wikimedia Foundation की प्रवक्ता लॉरेन डिकिंसन का कहना है कि Grokipedia अभी भी Wikipedia के अस्तित्व पर निर्भर है। Wikipedia की नॉन-प्रॉफिट और विज्ञापन-मुक्त नीति ने उसे पिछले दो दशकों से एक भरोसेमंद स्रोत बनाए रखा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या Grokipedia वास्तव में Wikipedia को टक्कर दे पाएगा या सिर्फ उसका AI आधारित वर्जन बनकर रह जाएगा।
भविष्य में क्या होगा Grokipedia का सफर?
Grokipedia की शुरुआत ने इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में नई उत्सुकता पैदा कर दी है। एलन मस्क का यह कदम टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और बड़ा प्रयोग माना जा रहा है। अगर यह प्लेटफॉर्म समय के साथ अपना डेटा और एल्गोरिद्म Wikipedia से अलग विकसित कर लेता है तो यह निश्चय ही जानकारी खोजने का नया युग शुरू कर सकता है।

