back to top
Thursday, June 26, 2025
HomeमनोरंजनAvika Gor Got Engaged: अविका गौर के दिल में कैसे बस गए...

Avika Gor Got Engaged: अविका गौर के दिल में कैसे बस गए IIM से पढ़े मिलिंद चांदवानी! जानिए कैसे एक फ्रेंडजोन हुआ प्यार में तब्दील

Avika Gor Got Engaged: टीवी की मशहूर अभिनेत्री अविका गौर ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे मिलिंद चंदवानी से सगाई कर ली है। यह खबर अविका ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करके दी। दोनों के बीच लंबे समय से रिलेशनशिप था और अब उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। अविका के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं।

कौन हैं मिलिंद चंदवानी

मिलिंद चंदवानी ग्लैमर की दुनिया से दूर एक कॉर्पोरेट पेशेवर हैं। वह इस समय कूकू एफएम में सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और ‘कैंप डायरीज़’ नाम की एनजीओ चला रहे हैं। उनका मकसद युवाओं को समाज सेवा से जोड़ना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

IIM से पढ़ाई और रियलिटी शो का हिस्सा

मिलिंद ने बैंगलोर के डीएससीई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर आईआईएम लखनऊ से एमबीए किया। साल 2019 में वह एमटीवी रोडीज़ रियल हीरोज और ज़ी हीरोज जैसे रियलिटी शोज़ में भी नजर आ चुके हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ और समाज के प्रति योगदान ने अविका को बेहद प्रभावित किया।

दोस्ती से प्यार तक का सफर

अविका और मिलिंद की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोनों अच्छे दोस्त बने लेकिन अविका को मिलिंद बहुत पसंद आने लगे थे। हालांकि मिलिंद ने पहले उन्हें छह महीने तक फ्रेंडज़ोन किया लेकिन धीरे धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

अब शादी की तैयारी शुरू

सालों तक साथ रहने के बाद अब दोनों ने इस रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। हाल ही में दोनों ने सगाई कर ली और अब शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments