टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल रहे अभिषेक कुमार और ईशा मलवीया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के नए प्रोमो में दोनों अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए भावुक हो गए। अभिषेक ने माना कि उनसे भी गलतियां हुईं। वहीं ईशा भी अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं और रो पड़ीं। दोनों के चेहरों पर अब भी उस टूटे रिश्ते की टीस साफ झलक रही थी।
अभिषेक की आंखों में छलका पछतावा
अभिषेक कुमार ने कैमरे के सामने कहा कि काश उन्होंने वो गलती न की होती। उन्होंने कहा कि जब इंसान खुद को संभालते हुए आगे बढ़ता है तो समझ आता है कि शायद भगवान ने सही किया जो हमें अलग किया। उनकी यह बात सुनकर ईशा मलवीया भी खुद को रोक नहीं पाईं और बोलीं कि बहुत कुछ हो चुका है। अब वह इसके लिए माफी चाहती हैं। यह दृश्य हर उस इंसान को छू गया जिसने कभी दिल से प्यार किया हो।
View this post on Instagram
‘उड़ारियां’ से शुरू हुई थी मोहब्बत
अभिषेक और ईशा की लव स्टोरी टीवी शो ‘उड़ारियां’ के सेट से शुरू हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्यार में बदल गया। लेकिन कुछ समय बाद ही उनके बीच अनबन शुरू हो गई। ब्रेकअप के बाद दोनों अलग राहों पर चल पड़े। हालांकि बिग बॉस 17 में जब दोनों आमने-सामने आए तो माहौल फिर तनावपूर्ण हो गया। उस वक्त ईशा के साथ समरथ जुरेल की एंट्री ने सबको हैरान कर दिया था।
समरथ जुरेल की एंट्री और चौंकाने वाला मोड़
बिग बॉस 17 में समरथ जुरेल ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली और खुद को ईशा का दूसरा बॉयफ्रेंड बताया। यह सुनकर अभिषेक के होश उड़ गए थे। शो में तीनों के बीच कई बहसें और भावनात्मक पल देखने को मिले। लेकिन शो खत्म होने के बाद अप्रैल 2024 में समरथ और ईशा का भी ब्रेकअप हो गया। समरथ ने साफ कहा कि अब वह और ईशा साथ नहीं हैं और इस विषय पर और कुछ नहीं कहना चाहते।
ब्रेकअप के बाद बनी अनोखी दोस्ती
दिलचस्प बात यह है कि ब्रेकअप के बाद जहां ईशा और समरथ के रास्ते अलग हो गए वहीं अभिषेक और समरथ अब अच्छे दोस्त बन गए हैं। दोनों को ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में साथ देखा गया और अब वे इसके तीसरे सीजन में भी नजर आने वाले हैं। शायद यही जिंदगी का मजा है कि जो कभी प्रतिद्वंदी थे वे अब एक-दूसरे के साथी बन गए हैं।

