आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए चारों मैचों में जीत दर्ज की। अब टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में करेगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इतिहास की नजर से देखा जाए तो टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। हालांकि, अफ्रीका टीम ने भी ग्रुप स्टेज में अजेय अभियान दिखाया है, इसलिए भारतीय टीम हल्के में नहीं लेने वाली।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक हुए मुकाबले
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 5 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका केवल 2 मैच जीतने में सफल रही। साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की थी। इस रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि अधिकांश मौकों पर भारत अफ्रीका पर हावी रहा है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक और नजदीकी रहे हैं।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 मैचों के परिणाम
साउथ अफ्रीका और भारत के पिछले मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे हैं:
- साल 2007 – भारत ने 37 रनों से जीत दर्ज की
- साल 2009 – साउथ अफ्रीका ने 12 रनों से जीता
- साल 2010 – भारत ने 14 रनों से जीत दर्ज की
- साल 2012 – भारत ने एक रन से जीत हासिल की
- साल 2014 – भारत ने 6 विकेट से मुकाबला जीता
- साल 2022 – साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत हासिल की
- साल 2024 – भारत ने 7 रनों से मुकाबला जीता
इन आंकड़ों से यह साफ होता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं और सुपर-8 में होने वाला यह मैच भी दर्शकों के लिए दिलचस्प रहने वाला है।
अहमदाबाद में होने वाली भिड़ंत का रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत का मुकाबला खेला जाएगा। इस स्टेडियम में अब तक दोनों टीमों का सामना केवल एक बार हुआ था, जिसमें भारत ने 30 रनों से जीत दर्ज की थी। उस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 231 रनों का स्कोर बनाया और अफ्रीकी टीम 201 रन ही बना सकी। इस रिकॉर्ड को देखते हुए भारत का पलड़ा इस बार भी भारी माना जा रहा है।

